nigamratejob-logo

Haryana Weather Alert: हरियाणा के इन जिलों में होगी तेज बारिश, कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

 | 
Haryana Weather

हरियाणा में मौसम को लेकर 48 घंटे भारी होने वाले हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 6 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। अन्य जिलों में भी गरज के साथ हल्की बारिश को देखते हुए दो दिनों का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ हवाओं के चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। 26 जनवरी से हालात सामान्य होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में ओलावृष्टि की संभावना है।

छाए रहेंगे बादल
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के साथ हवा चलने के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, इन हालातों को देखते हुए आवश्यक होने पर ही लंबी यात्रा की योजना बनाएं।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 
23 जनवरी,2023  

मौसम पूर्वानुमान  हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 29 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में कल 24 जनवरी व 25 जनवरी को बादलवाई तथा कहीं कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

26 व 27 जनवरी को भी बदलवाई रहने तथा उत्तर हरियाणा के कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। परंतु इसके बाद एक ओर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने की भी संभावना बन रही है जिसका प्रभाव राज्य में 28 व 29 जनवरी को गरज चमक व हवाएं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। 

इस दौरान उत्तर हरियाणा के कुछ एक जिलों में तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोतरी बनी रहने की संभावना है।  

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी