nigamratejob-logo

Haryana Weather: हरियाणा सहित इन राज्यों में घना कोहरा, जानिए अब कब जारी होगा पश्चिमी विक्षोभ, कहां और कब होगी बरसात

 | 
Haryana Weather

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां पिछले 2 दिन से कई इलाकों में बारिश हुई है वही अब मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अब पश्चिमी विक्षोभ 28 जनवरी को फिर से सक्रिय होगा। जिसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में फिर से बारिश की सम्भावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर  खत्म होने पर मौसम शुष्क बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ को लेकर मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि हरियाणा, दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर खतम हो चूका है। वीरवार सुबह तक यह पश्चिमी विक्षोभ इस क्षेत्र से आगे निकल जाएगा। इससे मौसम शुष्क रहेगा जबकि इस दौरान कोहरे की गतिविधियां जारी रहेंगी।

मौसम में ठंडक की यदि बात की जाये तो उत्तरी ठंडी हवाओं की वजह से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में तापमान में गिरावट आएगी। 28 जनवरी को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक बार फिर से हवाओं की दिशा और गति में बदलाव होने से माह के अंत में तापमान सामान्य या इससे अधिक बना रहेगा। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 व 30 जनवरी के दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी