nigamratejob-logo

IMD Alert : हरियाणा समेत इन राज्यों में इस दिन तक जारी रहेगी बारिश, यहां जानें पूर्वानुमान

 | 
IMD Alert

IMD Alert, Today Weather Update : देश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चूका है।  मौसम विज्ञान केंद्र के  मुताबिक 26 जनवरी तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी यूपी में हल्की/मध्यम छिटपुट से छिटपुट बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 

यूपी, बिहार में शीतलहर का अलर्ट

इसी के साथ मौसम विभाग ने बताया कि अन्य  एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ जनवरी से 26 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी जारी रहेगी। इसी के साथ पश्चिमी हिमालई इलाके में तेज वर्षा  होगी ।

यहां जानिए अगले 24 घंटे के भीतर मौसमी अपडेट 

24 घंटे के भीतर पश्चिम हिमालय में हल्की  वर्षा और बर्फबारी के आसार है।   
दिल्ली, पंजाब , हरियाणा , राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश समेत असम, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु के कई इलाके में छिटपुट हो सकती है।  इसी के साथ बादल गरज  का अलर्ट जारी किया गया है। 
उत्तर और मध्य भारत में न्यूनतम  टेम्प्रेचर में  बढ़ोतरी दर्ज की गया है। 

जानें पश्चिमी विक्षोभ क्या होता है

पश्चिमी विक्षोभ या वेस्टर्न डिस्टर्बन्स भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होने वाला एक तूफान है, जो भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अचानक सर्दियों में बारिश लाता है।  यह बरसात मानसून की बरसात से अलग होती है। आने वाले तूफान या कम दबाव वाले क्षेत्र भूमध्यसागरीय क्षेत्र, यूरोप के अन्य भागों और अटलांटिक महासागर में उत्पन्न होते हैं।

पश्चिमी विक्षोभ की उत्पत्ति कैसे होती है? 

पश्चिमी विक्षोभ की उत्पत्ति कम दबाव वाले क्षे त्र भूमध्यसागरीय क्षेत्र, यूरोप के अन्य भागों और अटलांटिक महासागर में होती है। क्योंकि यह अशांत हवाएं भारत में पश्चिम दिशा से प्रवेश करती है इसलिए इन्हें पश्चिमी विक्षोभ कहा जाता है।
 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी