nigamratejob-logo

IMD Weather Alert: हरियाणा राजस्थान पंजाब में ओलावृष्टि की संभावना, 5 दिन पश्चिमी विक्षोभ से होगी मूसलाधार बारिश

 | 
IMD Weather

हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। ठिठुरन होने के कारण लोग घरों में दुबके रहने के लिए मजबूर हैं। इसके साथ ही ठंड के चलते स्कूलों की छुटियों को भी आगे बढ़ा दिया गया था। इन सब के बीच एक राहत भरी सूचना सामने आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा में पड़ रही कड़ाके की सर्दी से लोगों को गुरुवार से राहत मिलने की उम्मीद है। 

आपको बता दें कि इसी बीच 21 से 25 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इससे पूरे उत्तर भारत समेत पंजाब और हरियाणा में शीतलहर के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। इससे रात का मौसम बहुत प्रभावित होगा। हालांकि दिन में धुप खिली रहेगी लेकिन रात के तापमान में गिरावट होगी। 

 मौसम विभाग के अनुसार 21 से 25 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे बारिश की सम्भावना है। इस दौरान हरियाणा और पंजाब और चंडीगढ़ में 23 से 24 जनवरी को हल्की ओलावृष्टि की भी आशंका है। 

हरियाणा के हिसार में कड़ाके की ठंड पड़ी, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मंगलवार के मौसम की यदि बात करें तो सिरसा में शीत लहर के चलते न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल, नारनीत, रोहतक, भिवानी और अंबाला में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही पंजाब में भी कड़ाके की ठंड रही। मंगलवार कोअमृतसर का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी