Rain Alert : हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के इन इलाकों में आज गिर सकते हैं ओले, बारिश का अलर्ट जारी, जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी
![Rain Alert](https://nigamratejob.com/static/c1e/client/96116/uploaded/024126220c32e409b0e0d99bf075e8db.jpg?width=789&height=444&resizemode=4)
Rain Alert : उत्तर भारत के कई राज्यों सहित दिल्ली में रविवार सुबह से हो रही बारिश ने ठंडक को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश की की सम्भावना है।दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात में आज बारिश हो सकती है। वहीं, हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के कई इलाकों में आज गिर सकते हैं।
मौसम विभाग की यदि माने तो आज दिल्ली में बदल छाये रहेंगे इसके अलावा कई इलाकों में बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही मंगलवार को ठंड के बढ़ने की संभावना है। हालांकि, सप्ताह के अंत में न्यूनतम तापमान के बढ़कर 10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मंगलवार से दिल्ली का आसमान पूरी तरह साफ रहने की संभावना है।
राजस्थान के मौसम की यदि बात की जाये तो यहां पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है। इसलिए यहां बारिश का दौर जारी है और अगले 24 घंटे तक भरतपुर संभाग के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। हालांकि, शेष सभी संभागों में मौसम शुष्क रहने वाला है।