nigamratejob-logo

हरियाणा के 8 जिलों में सर्दी को लेकर रेड अलर्ट, जानिए कब होगी बारिश ?

 | 
रेड अलर्ट

हरियाणा में ठंड से ठिठुरन फिर बढ़ने लगी है इसका मुख्या कारण पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होना है। आपको बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने के बाद तापमान में गिरावट हुई है। इसी गिरावट के चलते मौसम विभाग ने एक बार फिर से रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का मानना है कि 19 जनवरी तक सर्दी-कोहरे का असर रहेगा। इसके साथ ही 23-24 जनवरी को बारिश की सम्भावना है। 


मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि शनिवार से मौसम में बदलाव हो गया है। सर्दी का कहर फिर शुरू हो गया है। हरियाणा, दिल्ली सहित अधिकतर इलाकों में तापमान में गिरावट देखी गयी है। अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 3 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 12 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को हरियाणा में सर्दी का असर बढ़ जाएगा। 15 से 19 जनवरी के दौरान कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट होगी। इसके बाद 19 और 22 जनवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। 22-23 जनवरी के दौरान प्रदेश में बारिश की संभावना बन रही है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी