nigamratejob-logo

हरियाणा में पाले की वजह से हजारों एकड़ फसल बर्बाद, मुआवजे के लिए धरने पर बैठे किसान

 | 
हरियाणा

किसान साल भर मेहनत करता है, लेकिन कभी मौसम की मार तो कभी फसल में बीमारियां फसलों को नुकसान पहुंचाती रहती है। साल भर की मेहनत कब हाथों से निकल जाती है, इसका पता भी नहीं चलता। वहीं हिसार का बालसमंद क्षेत्र पिछले दिनों हरियाणा में सबसे ठंडा क्षेत्र दर्ज किया गया था, पारा मायनस तक पहुंच गया था। जहां पाला पड़ने से किसानों की सरसों व चने की फसल में ज्यादा नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

सारसों व चने की फसल हुई खराब

बालसमंद के किसानों का कहना है कि, 15 जनवरी से 18 जनवरी के दिनों भंयकर ठंड की वजह से सरसों व चने की फसलों पर पाला जम गया था। जिसकी वजह से अब पूरी तरह फसल खराब हो चुकी है। इसके चलते बालसमंद क्षेत्र के किसान हिसार के लधु सचिवालय के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

स्पेशल गिरदावरी की मांग

किसानों का कहना कि पाले से खराब फसल के लिए सरकार को स्पेशल गिरदावरी के आदेश देने चाहिए, जो नुकसान फसलों में हुआ उसका मुआवजा देना चाहिए। वहीं किसानों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है।

25 हजार एकड़ फसल खराब

बालसमंद क्षेत्र के किसान सुरेंद्र सिंह ने कहा, कि पिछले कुछ दिन पाला पड़ने के कारण चना और सरसों की फसल में काफी ज्याद नुकसान हुआ है। इसके चलते उन्होंने लघु सचिवालय में पूरे हिसार जिले की फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाने की मांग को लेकर हिसार उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है। किसानों का कहना है, हिसार जिले में करीब 25 हजार एकड़ फसल पाले की वजह से खराब हुई है।
 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी