nigamratejob-logo

Weather Alert : हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित इन इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट, शीत लहर का रहेगा कहर, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

 | 
Weather Alert

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में घने से भी बहुत घने कोहरे की भविष्यवाणी की। आईएमडी के अनुसार, राजधानी घने कोहरे की चपेट में आ जाएगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने यह भी कहा कि आज दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। इससे ठिठुरन  और भी बढ़ने की सम्भावना है। 

आईएमडी के अनुसार, अगले 4 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार में रात और सुबह के समय अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है।

इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान उत्तरी राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय, और त्रिपुरा में रात और सुबह के घंटों के दौरान अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। 

मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण शीत लहर की स्थिति और हिमाचल प्रदेश हरियाणा और चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति की चेतावनी दी है। आईएमडी ने अरुणाचल प्रदेश और असम में हल्की बारिश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यापक बारिश/बर्फबारी की भी भविष्यवाणी की है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी