nigamratejob-logo

Weather Update: आज राहत तो कल आफत, अभी और सताएगी सर्दी....मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

 | 
Weather Update

 
 
Weather Update: पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है। जहां रात में कोहरा तो वहीं दिन में सर्द हवाएं लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई हैं। आज भले ही कुछ राहत मिली हो, लेकिन एक मौसम विशेषज्ञ ने आने वाले दिनों के लिए तैयार रहने की चेतावनी भी दी है।
 
14 से 19 जनवरी तक भीषण शीतलहर


मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 14 से 19 जनवरी तक उत्तर भारत भीषण शीतलहर की चपेट में होगा। विशेष तौर पर 16 से 18 जनवरी के बीच ठंड अपने चरम पर होगी और मैदानी इलाकों का पारा माइनस 4 डिग्री सेल्सियस से लेकर दो डिग्री तक गिर सकता है। 

शनिवार से शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि हरियाणा और इसके पड़ोसी राज्यों में शनिवार से शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है।
 
 अधिकतम तापमान में होगी बड़ी गिरावट

मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि आने वाले तीन दिनों में मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा, अभी कोहरा तापमान में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है और यह सिंगल डिजिट तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही शीतलहर चरम पर होगी। उन्होंने कहा, जनवरी के शुरुआती 11 दिन में ऐतिहासिक ठंड पड़ी है। अगले कुछ दिन और भी ज्यादा ठंडे हो सकते हैं। जनवरी 2023 ऐतिहासिक रूप से ठंडा हो सकता है।
 
IMD ने भी जारी की चेतावनी 

इस सप्ताह उत्तर पश्चिमी भारत में कुछ राहत के बाद मौसम विभाग ने भीषण ठंड की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बर्फीली ठंड के चेतावनी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक, 23 साल में तीसरी सबसे ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है। 
 
हल्की बूंदाबांदी की जताई संभावना  
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी यूपी और उत्तरी राजस्थान में भी अगले कुछ दिनों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी