nigamratejob-logo

Agriculture News: राजस्थान का ये किसान फूलों की खेती कर हुआ मालामाल, साल भर में कमा रहा 15 लाख से अधिक, जानिए आप कैसे कर सकते हैं इससे कमाई

भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश के किसान मुनाफा देने वाली फसलों की खेती करके अपनी आमदनी बढ़ा रहे है।
 | 
asefv arsdga ergadfgba dfb adf

Agriculture News: भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश के किसान मुनाफा देने वाली फसलों की खेती करके अपनी आमदनी बढ़ा रहे है। बता दें करीब 55 से 60 प्रतिशत जनसंख्या खेती पर निर्भर है। 

बहुत से किसान अलग अलग प्रकार की खेती करके लाखों-करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। इस बीच आज ऐसी खेती के बारे में बताने जा रहे है जिसको करके आप भी अधिक मुनाफा कमा सकते है।

वह फूलों की खेती है। बता दें देश में फूलों की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। हालांकि, बेहद कम लोगों को पता है कि फूलों की खेती से संबंधित व्यवसायों को अपनाकर किसान अच्छा-खासा मुनाफा हासिल कर सकते हैं। वहीं राजस्थान में फूलों की खेती करके किसान मालामाल हो रहे है।

एक हेक्टेयर में करीब 15 टन फूलों का उत्पादन

इसी बीच राजस्थान भरतपुर जिले के जमुना लाल मीणा ने बताया कि पहले वह पारंपरिक खेती में गेंहू और सरसों की खेती करते थे। वही दो साल पहले मित्र के कहने पर करीब 4 हेक्टेयर भूमि में गेंदा की खेती की। पौधा रोपण के बाद 3 माह में फूल आने शुरू हो गए। एक साल में 10 से 12 बार फूल आते है और एक हेक्टेयर में करीब 15 टन फूलों का उत्पादन होता है।'

किसान ने बताया कि यह फसल ऐसी है जो कम मेहनत में अधिक मुनाफा देती है। शादी और त्योहारों के सीजन में फूलों की कीमत 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है और सामान दिनों में 100 से 150 रुपये प्रति किलो रहती है। हर साल इस खेती से करीब 15 से 20 लाख रुपये की आमदनी है।

खेती में सिंचाई का अलग महत्व

बता दें फसलों की खेती में सिंचाई का अलग महत्व है। फूलों की खेती करने से पहले पानी की व्यवस्था का भी ध्यान रखें। अलग-अलग फूलों की किस्में उगाने के लिए पानी की काफी खपत होती है। इतना ही नहीं, अच्छी पैदावार के लिए उचित मात्रा में पानी का उपलब्ध होना बेहद जरूरी है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी