nigamratejob-logo

शीतलहर ने बढ़ाई चिंता, HARYANA और पंजाब में कोल्ड डे, चेक करें मौसम का अपडेट

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम, हरियाणा के किस जिले में कितना रहा तापमान 
 | 
अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम, हरियाणा के किस जिले में कितना रहा तापमान 

ठंड का असर प्रतिदिन बढ़ रहा है। इससे उत्तर भारत को इन दिनों शीतलहर ने जकड़ा हुआ है. मौसम विभाग के नये अनुमान के बाद तो आमजन के लिए मुसीबत और बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि सर्दी से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, शीतलहर और कोहरे की चादर में इन दिनों पूरा उत्तर देश घिरा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन उत्तर भारत में और 3 दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी एरिया में ठंड और शीतलहर का असर रहेगा। 

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी से 16 जनवरी के बीच पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के कुछ एरिया में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। इन दिनों के बीच सुबह पश्चिम बंगाल, ओडिशा, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, नॉर्थ मध्य प्रदेश, असम, मिजोरम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में कोहरा छाने की संभावना है। 


यहां पर रहेगा कोल्ड डे
पंजाब और हरियाणा के कुछ एरिया में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे के हालात जारी रह सकते हैं। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। अगले 24 से 48 घंटे में वेस्टर्न हिमालय में हल्की बरसात और बर्फबारी संभव है। केरल तमिलनाडु और लक्षद्वीप में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बरसात हुई।

बता दें कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया। दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और असम के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखा गया। पंजाब के कई हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति रही।

हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तथा उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और दिल्ली में एक या दो स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति रही।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी