nigamratejob-logo

उत्तर भारत में छाया रहेगा घना कोहरा, अभिभावक करने लगे स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने की मांग

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी 
 | 
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी 

मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार  अगले चार पांच दिनों तक पूरे उत्तर भारत में घने से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है. वहीं अगले 4 दिनों तक देश के उत्तर पश्चिम इलाकों में कोल्ड से लेकर सीवियर कोल्ड डे रहने के आसार हैं. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी को लेकर अभिभावक स्कूलों में छुट्टी बढ़ाने की मांग करने लगे हैं। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 16 जनवरी तक अवकाश घोषित किया हुआ है। 


मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।  उत्तर भारत में इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है।  ऊपर से घने कोहरे और शीतलहर के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल होता जा रहा है।  इतना कोहरा है कि 10 मीटर दूर की चीज बिल्कुल भी नहीं दिख रही है ऐसा लग रहा है कि वह गायब हो गई है. इसके साथ ही लोग भयंकर सर्दी का सामना कर रहे हैं. दिल्ली में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है.
15 जनवरी के आसपास पूर्वोत्तर मानसून की समाप्ति के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं।

पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के एरिया पर है। एक और पश्चिमी विक्षोभ 16 जनवरी को पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंच सकता है।13 से 16 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

14 से 16 जनवरी के बीच सुबह के समय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने का अनुमान है। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय में छिटपुट बारिश और बर्फबारी संभव है।
 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी