nigamratejob-logo

हरियाणा के किसानों को नहीं मिलेगा गन्ने पर बढ़ी MSP का लाभ, ये बड़ी वजह आई सामने

 | 
हरियाणा

Haryana News: हरियाणा के गन्ना किसानों को प्रदेश कैबिनेट के एक फैसले से गहरा झटका लगा है। जिसके चलते इन किसानों को केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा गन्ने की MSP में की गई 10 रूपए की बढ़ोतरी का लाभ नहीं मिल सकेगा। 

बता दें कि हरियाणा में स्टेट एडवाइजरी प्राइज (SAP) लागू होने के कारण केंद्रीय कैबिनेट का यह फैसला यहां लागू नहीं होगा। वहीं बता दें कि इस समय प्रदेश में 372 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से सरकार द्वारा गन्ने की खरीद की जा रही है।

क्या होता है FRP

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा गन्ने के दामों में FRP के तहत बढ़ोत्तरी की गई है। एफआरपी वह न्यूनतम दाम है जिस पर चीनी मिलें किसानों से गन्ना खरीदती है। सरकार गन्ना (नियंत्रण) आदेश 1966 के तहत FRP तय करती है। हालांकि कुछ राज्यों में गन्ने की कीमत केन्द्र सरकार द्वारा तय की कीमत से अधिक होती है।

इन राज्यों में स्टेट एडवाइजरी प्राइज लागू होता है। जिन राज्यों में SAP लागू है, उनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब के साथ ही हरियाणा भी आता है, इसी कारण हरियाणा के गन्ना किसानों को MSP में हुई 10 रुपये की बढ़ोत्तरी का लाभ नहीं मिलेगा।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी