nigamratejob-logo

हरियाणा में किसानों के लिए बड़ा ऐलान, ओलावृष्टि से खराब फसलों के लिए मिलेगा इतना मुआवजा

 | 
हरियाणा में किसानों के लिए बड़ा ऐलान, ओलावृष्टि से खराब फसलों के लिए मिलेगा इतना मुआवजा

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज जींद के छात्तर गांव में पहुंच कर लोगों की समस्याएं सुनी व मौके पर ही समस्याओं का समाधान भी किया। 

इस दौरान उन्होंने पिछले दिनों ओलावृष्टि से खराब हुई फसल की गिरदावरी के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 1 मार्च से फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल खुल चुका है, जिस पर किसान अपनी फसलों के नुकसान का पूरा विवरण दे सकते हैं। 

किसान 15 मार्च तक फसलों के खराब होने का रजिस्ट्रेशन ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अवश्य करवाए, ताकि अधिकारियों द्वारा उसकी सही गिरदावरी की जा सके। 

उसके बाद सरकार द्वारा फसलों का सत्यापन करके किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के तौर पर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया जाएगा। मुआवजा रकम सीधे उनके अकाउंट में डलवा दी जायेगी। प्रदेश सरकार किसानों की हितैषी है।

इस दौरे के दौरान छात्तर गांव में कैथल जिला के किसानों का एक प्रतिनिधित्व मंडल उप मुख्यमंत्री से मिला और अपनी फसलों हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए निवेदन किया। जिस पर उपमुख्यमंत्री ने तुरंत उपायुक्त कैथल को फोन कर गिरदावरी करवाने के आदेश दिए।

इस मौके पर उचाना हलके के गांव करसिंधु में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रामदासिया जन कल्याण समिति धर्मशाला के लिए 5 लाख रुपये के अनुदान की घोषणा की।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी