nigamratejob-logo

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर! आज से शुरू हो रही धान फसलों की खरीद, देखें पूरी जानकारी

 | 
हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर! आज से शुरू हो रही धान फसलों की खरीद, देखें पूरी जानकारी 

Haryana News: हरियाणा में 25 सितंबर यानि आज से धान फसलों की खरीद शुरू होगी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने किसान हितैषी निर्णय लेते हुए इस बार एक अक्टूबर की बजाय 25 सितंबर से ही धान की खरीदी शुरू करने का फैसला लिया है। किसानों के लिए यह खुशी का दिन है। इसी दिन किसानों के मसीहा चौधरी देवीलाल का जन्मदिन भी है।

बता दें दुष्यंत चौटाला, जिनके पास खाद्य , आपूर्ति एवम उपभोक्ता मामले विभाग का प्रभार भी है ,  ने बताया कि  विभाग ने खरीद से संबंधित तैयारियां करने के लिए खरीद एजेंसी से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को कहा गया है कि किसी भी किसान को अपनी फसल की बिक्री के समय कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी