nigamratejob-logo

Haryana Weather Alert: हरियाणा के मौसम में होने वाला है जबरदस्त बदलाव! जानें गर्मी से कब मिलेगी राहत; इस दिन से होगी झमाझम बारिश

 | 
Haryana Weather

Weather Alert : हरियाणा सहित देश के कई इलाकों में अब तापमान लगातार बढ़ रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट जानकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। जी हां, पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा राज्य में 28 फरवरी से 3 मार्च के बीच बारिश की संभावना जताई जा रही है।  

तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश  

मौसम विभाग ने बताया कि 28 फरवरी से 3 मार्च तक हरियाणा के सभी जिलों में तेज़ हवाओं के साथ बरसात होने की संभावना है। वहीं 1 और 2 मार्च को पंजाब और उत्तरी हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसी तरह एमपी, गुजरात और महाराष्ट्र में भी अधिकतम तापमान में अभी और उछाल आएगा। 
 
 नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय 

मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट में बताया गया है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिससे कई पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। बता दें कि ये पश्चिमी विक्षोभ आज 27 फरवरी तक एक्टिव रहेगा। इसके अलावा 28 फरवरी से एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 

जिसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर 28 फरवरी से दो मार्च के बीच देखने को मिलने वाला है। बता दें कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर आ रहा है। एक और पश्चिमी विक्षोभ जो अपेक्षाकृत अधिक मजबूत होगा, 28 फरवरी को पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों तक पहुंच सकता है।

इतना हुआ तापमान 

जानकारी के अनुसार प्रदेश में बहुत से स्थानों पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हरियाणा में इस समय अधिकतम तापमान 27.0 से 32.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। 

बता दें कि अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से 2.0 से 6.0 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में इस समय 10.0 से 14.8 डिग्री सेल्सियस के बीच यह बना हुआ है, जो सामान्य से 2.0 से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी