nigamratejob-logo

Haryana Weather Alert: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में बदलवाई और बारिश की संभावना, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

 | 
Haryana Weather

देश की राजधानी दिल्ली में जहां जनवरी में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा तो वहीं फरवरी आते ही लोगों को गर्मी की झलक दिखने लगी है।हरियाणा समेत कई राज्यों में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 13 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।  

इस दौरान पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 10 फरवरी से 12 फरवरी के दौरान राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। परंतु आज  10 फरवरी को राज्य के उत्तरी  जिलों में कहीं-कहीं बादलवाई तथा एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी संभावित है।  

इस दौरान हवाओं की दिशा में भी बदलाव होने तथा मध्यम से तेज गति से सतही हवाएं चलने की भी संभावना है। जिसके प्रभाव से दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है।

देश भर में मौसम प्रणाली

पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर पर पछुआ हवाओं के रूप में देखा जा रहा है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और राजस्थान के पश्चिमी भागों पर बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश हुई। जम्मू कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बर्फबारी हुई। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, बिहार और झारखंड के पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आई है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात के साथ-साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और हिमपात संभव है।

उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है। वहीं सिक्किम और असम में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि राजस्थान के पश्चिमी भागों में तेज़ धूल भरी अंधी चलने की भी संभावना हैं।

10 और 11 फरवरी को उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ सकता है और उसके बाद गिर जाएगा।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी