nigamratejob-logo

Haryana Weather Alert: हरियाणा समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, शीत हवाओं से बढ़ेगी ठंड, यहां देखिए मौसम का पूर्वानुमान

 | 
Haryana Weather

ठंड का मौसम धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। बावजूद इसके कुछ मैदानी इलाकों में अभी भी हल्की फुल्की सर्दी महसूस की जा सकती है। खासकर हरियाणा और पंजाब में अब भी दिन की अपेक्षा रात ज्यादा ठंडी है। 

वहीं पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद 10 फरवरी से उत्तरपश्चिमी शीत हवाएं चलने से  हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में  दिन के तापमान के साथ विशेषकर  रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

हरियाणा मौसम पूर्वानुमान 

पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हरियाणा राज्य में आज यानि 14 फरवरी देर रात्रि के बाद हवाओं की दिशा में बदलाव होने से 17 फरवरी तक तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने के साथ साथ कहीं कहीं सतही हवाएं तेज चलने की भी संभावना है। इस दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। 

देश भर में मौसम प्रणाली

14 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालय के पास एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हुआ।

असम के ऊपर हल्की से मध्यम बारिश हुई। जम्मू कश्मीर, सिक्किम और मेघालय के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

देश के उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में दिन और रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री की कमी आई है।

राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

गंगा के मैदानी इलाकों में पंजाब से लेकर बिहार तक तेज गति से उत्तर-पश्चिमी हवाएँ जारी रहेंगी।

देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात जारी रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ के मद्देनजर, 15 फरवरी से पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी