nigamratejob-logo

Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज रात से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश

 | 
Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज रात से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश

Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज रात से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। आज रात से प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 
9 मार्च, 2024 : मौसम पूर्वानुमान :-  हरियाणा राज्य में 10 से  12 मार्च के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम परिवर्तनशील रहने तथा बीच बीच में आंशिक बादल रहने  तथा हवाएं चलने की भी संभावना है। 

इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा दिन के तापमान में गिरावट रहने की संभावना है। परंतु पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 13 मार्च को राज्य में बादलवाई तथा कहीं कहीं गरज चमक व हवाएं के साथ उत्तरी व दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी होने की संभावना बन रही है तथा बाद में  मौसम साफ व खुश्क रहने की संभावना है। 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी