nigamratejob-logo

Haryana Weather Today: हरियाणा समेत पंजाब में दिखा भयंकर गर्मी का प्रकोप, पारा पहुंचा 43.6 पार, देखें आगे कैसा रहेगा मौसम

 | 
Haryana Weather Today: हरियाणा समेत पंजाब में दिखा भयंकर गर्मी का प्रकोप, पारा पहुंचा 43.6 पार, देखें आगे कैसा रहेगा मौसम 

Today Weather Update: हरियाणा और पंजाब में (Haryana Punjab Weather Forecast) तापमान का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को हरियाणा के हिसार जिले में पारा 43.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सबसे अधिक था। इसी तरह, पंजाब में फरीदकोट जिले में गुरुवार को तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस था, जो फिर शुक्रवार को 43.6 डिग्री पर बढ़ गया। हरियाणा में 15 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।

देखें हरियाणा में कहां कितना रहा तापमान 

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के विभिन्न जिलों में तापमान बढ़ता हुआ देखा गया है। हिसार में तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस था, जबकि सिरसा में तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस था। इसके अलावा, महेन्द्रगढ़ जिले में 43.5 डिग्री सेल्सियस तथा रोहतक में 41.8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचा। भिवानी में 40.2 डिग्री सेल्सियस तथा अंबाला में 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

स्थान तापमान (डिग्री सेल्सियस)
चंडीगढ़ 24.3
अमृतसर 24.4
पटियाला 21
लुधियाना 38.4
अंबाला 23
हिसार 23.6
करनाल 28.4

तापमान में और होगी बढ़ोतरी

Chandigarh Meteorological Department ने हरियाणा में अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान (Haryana Weather News) जारी किया है. उसके अनुसार अभी 2 दिनों में 2 से 3 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है. इसके बाद मौसम में ज्यादा परिवर्तन होने की उम्मीद नहीं है. वही 16 मई को पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा में देखने को मिल सकता है.

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी