nigamratejob-logo

IMD Alert : हरियाणा, राजस्थान, पंजाब सहित इन इलाकों में होगी बारिश, 6 मार्च तक बारिश का अलर्ट जारी, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

 | 
IMD Alert

IMD Alert : मौसम में निरंतर बदलाव  हो रहा है। कई इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं कई इलाकों में गर्मी पड़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब हरियाणा और दिल्ली में भी बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में जहां मौसम बदलने के साथ ही क्षेत्रों में बौछारें पड़ सकती है। 

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश में आज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में आज भारी बर्फबारी का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। 

पश्चिमी हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके कारण जम्मू कश्मीर , लेह लद्दाख, गिलगित, बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद में आज बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

 इसके साथ ही 4 मार्च को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की चेतावनी जारी की गई है। इसके कारण भी मौसम में बड़े बदलाव नजर आएंगे। हालांकि फरवरी महीने में 122 साल का रिकॉर्ड टूटा है।

मौसम  विभाग ने आज से लेकर 6 मार्च तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी भी जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश पंजाब हरियाणा गुजरात राजस्थान बिहार जैसे राज्य में गर्मी सहित तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं बारिश से मौसम में थोड़े बदलाव नजर आ रहे हैं। 

इसके साथ ही हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली सहित पंजाब राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड सहित मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से में आंधी तूफान की चेतावनी जारी कर दी गई है।

देश भर में मौसम प्रणाली

पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर है और पूर्व की ओर बढ़ रहा है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। एक और पश्चिमी विक्षोभ 4 मार्च से पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हुआ। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, सिक्किम और पूर्वी असम में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। 

पंजाब और उत्तराखंड में कई स्थानों पर, पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर और बिहार में एक या दो स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री या अधिक अधिक रहा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात संभव है और उसके बाद इसमें कमी आएगी। पूर्वी असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है। 

राजस्थान के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अगले 2 से 3 दिनों में राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी