nigamratejob-logo

IMD Rainfall Alert: इन राज्यों में मौसम का यू टर्न, तीन दिनों तक भारी बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी जारी, यहां जानें मौसम पूर्वानुमान

 | 
IMD Rainfall

  
मौसम में निरंतर बदलाव जारी है। सुबह शाम ठंडक होने के साथ साथ दिन में मौसम बहुत गर्म रहता है। अबकी बार फरवरी के लास्ट में और मार्च के शुरुआत में ही मौसम में गर्मी होने के चलते हर किसी को यही चिंता सता रही है कि इस बार गर्मी अत्यधिक होने वाली है। 

वहीं पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक, मौसम में इन दिनों लगातार बदलाव जारी है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि आने वाले दिनों का मौसम कैसा होगा। जानकारी के अनुसार पूर्वी भारत में 9 से 11 मार्च यानी तीन दिनों तक कई हिस्सों में बारिश व आंधी-तूफान देखने को मिल सकता है। 

ताजा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाला है, जिसके कारण 12 मार्च की रात से 14 मार्च तक तेज बारिश व आंधी तूफान आएगा जिससे कई हिस्सों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी

मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, नॉर्थईस्ट राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश में 9 मार्च को बारिश व आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं इसके अलावा छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 9-11 मार्च और पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में 9-13 मार्च तक बारिश व आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। 

देश भर में मौसम प्रणाली

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी राजस्थान और उसके आसपास बना हुआ है।

एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आंतरिक ओडिशा और उससे सटे छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है।

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 14 मार्च तक पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हुआ।

उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, उत्तरी गुजरात और उत्तरी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हुई है।
मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

तटीय कर्नाटक, पश्चिमी हिमालय के कई स्थानों और अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री या अधिक रहा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में जारी बारिश और गरज के साथ बौछारें अब रुक जाएंगी।

झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

पूर्वी असम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश संभव है। 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी