nigamratejob-logo

IMD Weather Alert:देश के इन राज्यों में बारिश की संभावना, यहां जानें मौसम की पूरी जानकारी

 | 
IMD Weather Alert

हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव आता नजर आ रहा है। जहां जनवरी में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा तो वहीं फरवरी आते ही लोगों को गर्मी की झलक दिखने लगी है। चढ़ता पारा अब लोगों को परेशान कर रहा है। आपको बताते हैं कि मौसम विभाग का क्या अनुमान है।  

ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना 

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 13 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 10 फरवरी से 12 फरवरी के दौरान राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है।

तेज गति से सतही हवाएं चलने की भी संभावना

राज्य के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं बादलवाई तथा एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी संभावित है। इस दौरान हवाओं की दिशा में भी बदलाव होने तथा मध्यम से तेज गति से सतही हवाएं चलने की भी संभावना है, जिसके प्रभाव से दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित।

देश के इन राज्यों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, पंजाब व हरियाणा, असम व पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

24 घंटे के भीतर उत्तराखंड में हो सकती है बारिश 

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। विभाग का कहना है कि देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है।  
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हुआ।
उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई।
उत्तरी पंजाब उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वी असम में हल्की बारिश हुई।
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों, उत्तर प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी