nigamratejob-logo

IMD Weather Alert : हरियाणा समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश! अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

 | 
IMD Weather Alert

देशभर में गर्मी ने अपनी झलक दिखानी शुरू कर दी है। हालांकि, सुबह-शाम ठंडी हवाओं की वजह सर्दी मेहसूस होती है। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा एक बड़ा अपडेट जारी किया  गया है। जिसमे उन्होंने बताया है कि 
आज यानी गुरुवार से ही बारिशों का सिलसिला शुरू होने वाला है। 

भारत मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 9 फरवरी से 11 फरवरी के बीच पश्चिमी क्षेत्र में भारी बारिश या बर्फबारी होने की संभावना बताई है। जम्मू, कश्मीर, लद्दाख के अधिक स्थानों और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होगी।

अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट जारी 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद पर एक ट्रफ के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ हल्की वर्षा लाएगा। आज शाम पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से टकराने की संभावना है। 

अगले दो दिनों के बीच चरम तीव्रता के साथ, हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र प्रभावित होने की काफी संभावना है। गुरुवार को कश्मीर घाटी में भी भारी बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। इसके साथ ही 9 फरवरी को हरियाणा समेत कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना 

अगले 24 घंटों में पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है और उसके बाद दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना होगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम असम और त्रिपुरा में रात या सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली का मौसम 

मौसम विभाग द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया है। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। हवा में ह्यूमिडिटी 37 से 88 डिग्री के बीच रही। 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी