nigamratejob-logo

IMD Weather Alert : हरियाणा समेत इन राज्यों में मौसम का यू टर्न! तेज़ हवाओं के साथ होगी बारिश, जानें मौसम पूर्वानुमान

 | 
IMD Weather

IMD Weather Alert : ठंड का मौसम धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। बावजूद इसके कुछ मैदानी इलाकों में अभी भी हल्की फुल्की सर्दी महसूस की जा सकती है। खासकर हरियाणा और पंजाब में अब भी दिन की अपेक्षा रात ज्यादा ठंडी है।

वहीं पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद 10 फरवरी से उत्तरपश्चिमी शीत हवाएं चलने से  हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में  दिन के तापमान के साथ विशेषकर रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

देश भर में मौसम प्रणाली

एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर आ रहा है। इसका असर 15  फरवरी से 17 फरवरी के बीच देखने को मिलेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, पूरे देश में मौसम शुष्क बना रहा।

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

गुजरात, दक्षिण मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आई है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले दो से तीन दिनों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात संभव है।

देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि होगी।

तेज हवाएं चलने की संभावना 

मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे तक दिल्ली-NCR में दिन में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है, जबकि अधिकतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में  होगी बारिश 

मौसम का पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले 24 घंटे में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालय पर दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी 2 दिनों तक हरियाण-पंजाब से लेकर बिहार तक उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेज रफ़्तार से चलती रहेंगी।  जैसे-जैसे पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखाएगा, वैसे-वैसे मौसम में बदलाव आता जाएगा। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 15 फरवरी से हल्की वर्षा या बर्फबारी देखी जा सकती है। 
 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी