nigamratejob-logo

होली से पहले इन राज्यों में हो सकती है बारिश, ओले गिरने की भी है संभावना

 | 
बारिश

Weather Updates: होली से पहले मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने राजस्थान के साथ पश्चिमी और मध्य भारत के बड़े हिस्से में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। वहीं हिमालयी क्षेत्रों में होली से पहले बर्फबारी होने का अनुमान है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में 8 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बताया जा रहा है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से 7 मार्च से उत्तर पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि आज पश्चिमी राजस्थान में मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं आठ मार्च तक पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का ये भी कहना है कि दक्षिण हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में हल्की या मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान को लेकर IMD का कहना है कि अगले दो दिनों के दौरान मध्य भारत के तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके साथ ही अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 20-30 किमी प्रति घंटे की गति वाली तेज़ सतही हवाएं चलने की संभावना है।
 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी