nigamratejob-logo

हरियाणा में होली पर होगी बरसात, ये है IMD का पूर्वानुमान

हरियाणा और पंजाब में होली के मौके पर बरसात होने वाली है। मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 

 | 
sw

हरियाणा और पंजाब में होली के मौके पर बरसात होने वाली है। मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बार मार्च महीने से ही गर्मी की मार शुरू हो गई है। इसी बीच गर्मी से राहत देने वाली खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि होली पर बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार दक्षिण हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में बादलों के गरजने के साथ-साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वही मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 20-30 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। 

देश की राजधानी दिल्ली में होली पर मौसम में परिवर्तन के आसार है। दिन का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है तो वही न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री रहने की संभावना है। होली के बाद गर्मी के तेवर तीखे होने वाले है। जो अब हवाओं की वजह से मौसम में राहत मिल रही है वो भी खत्म हो जाएगी। 8 मार्च तक तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी