nigamratejob-logo

हरियाणा में मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण की आखिरी तिथि कल, जल्दी करें

 | 
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा

किसानों को अपने कृषि उत्पादों को मंडियों में बेचने तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 15 फरवरी तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

किसान अपनी फसलों का पंजीकरण फसल डाट हरियाणा डाट जीओवी डाट इन पोर्टल पर स्वयं अथवा नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 भी जारी किया गया है। इच्छुक किसान पोर्टल पर 15 फरवरी 2023 तक अपनी रबी फसलों का ब्यौरा दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। किसान निर्धारित अवधि से पहले पोर्टल पर अपना फसल पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी