nigamratejob-logo

पूसा कृषि विज्ञान मेला 2023 आज से शुरू, तीन दिवसीय मेले में किसानों का होगा सम्मान

 | 
पूसा कृषि विज्ञान मेला

सरकार किसानों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसे में किसानों के लिए हर साल भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा (ICAR) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (IARI) की ओर से कृषि विज्ञान मेला का आयोजन आज से किया जा रहा है, जो इस बार 4 मार्च तक मेला ग्राउंड, पूसा, नई दिल्ली में हो रहा है। पूसा कृषि विज्ञान मेला 2023 का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। 

इस साल पूसा कृषि विज्ञान मेला की थीम मोटे अनाजों द्वारा पोषण, खाद्यान और पर्यावरण की सुरक्षा है। इस बार मेले में अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज साल 2023 के अंर्तगत मोटा अनाज आधारित मूल्य श्रृंखला विकास, स्मार्ट खेती/ संरक्षित खेती मॉडल, जलवायु परिवर्तन, कृषि विपणन एवं निर्यात, किसानों के लिए नवाचार की संभावनाएं एवं समस्याएं, किसान उत्पादक संगठन- स्टार्टअप लिंकेज जैसी अन्य जानकारियां किसानों को दी जाएगी। इसके अतिरिक्त इस मेला में प्रदर्शनी, तकनीकी सत्र और 300 स्टॉल लगाए जाएंगे। 

ऐसे में अगर आप भी खेती की आधुनिक तक़नीकों यानी की स्मार्ट खेती के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको भी पूसा कृषि विज्ञान मेले में ज़रूर जाना चाहिए। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद इनोवेटिव फार्मर अवार्ड 25 से 30 किसानों को दिया जाता है, और इस मेले में "IARI फेलो फार्मर" अवार्ड भी दिया जाता है। कृषि में किसानों के सराहनीय योगदान के आधार पर कुछ उत्कृष्ट किसानों को भी सम्मानित किया जाता है।

इस बार मेले के मुख्य आकर्षण
1- रबी फसलों की उत्पादन बढ़ाने की तकनीकों पर लाइव प्रदर्शन
2- सब्जियों और फूलों की संरक्षित खेती के लिए तकनीक
3- भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और निजी कंपनियों द्वारा कृषि उपकरणों और मशीनरी का प्रदर्शन और बिक्री
4- आईएआरएल और अन्य सार्वजनिक और निजी संगठनों द्वारा उत्पादित एचवाईवी फसलों, पौधों और पौधों के बीजों की बिक्री
5- मिट्टी और पानी की मुफ्त परीक्षण की सुविधा
6- देश की विभिन्न एजेंसियों द्वारा जैव-उर्वरकों और कृषि-रसायनों का प्रदर्शन और बिक्री
7- कुशल जल उपयोग के लिए सिंचाई की तकनीक
8- किसानों के उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री
9- किसान गोष्ठी/ किसान सम्मेलन
10- कृषि साहित्य से संबंधित किताबों का निःशुल्क वितरण
11- सर्वश्रेष्ठ किसानों की बैठक और उनका सम्मान
12- नेशनल फ्लावर शो का आयोजन

वहीं इस बार मेले में जाने के इच्छुक किसानों को सबसे पहले पूसा कृषि विज्ञान मेला की ऑफिशियल वेबसाइट www.iari.res.in पर जाकर पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। बता दें कि किसानों और अन्य व्यक्तियों के लिए पंजीकरण करना बिलकुल मुफ्त में होगा। वहीं मेले की लाइव वेबकास्टिंग IARI के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर लाइव होगी।  इसलिए, किसान भाई पूसा कृषि विज्ञान मेला 2023 में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपना तकनीकी ज्ञान की जानकारी बढ़ा सकते हैं। साथ ही किसान भाई पूसा कृषि विज्ञान मेला 2023 के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए email- incharge_atic@iari.res.in कर सकते हैं या फिर 011-25841039 पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी