nigamratejob-logo

Rainfall Alert in Haryana : हरियाणा के इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हुई बूंदाबांदी, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी, जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

 | 
Rainfall Alert in Haryana

Rainfall Alert in Haryana : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। यहाँ अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही कई जिलों में पहले ही येलो अलर्ट जारी कर रखा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार रात को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार दोपहर बाद दिखाई दिया।  

इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। हालांकि कई जगहों पर सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 1 व 2 मार्च को भी प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश की संभावना रहेगी।

मंगलवार रात को चंडीगढ़, पंचकूला, भिवानी, लोहारू, सतनाली, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी क्षेत्रों में तेज गति की हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आई और यह 10.0 से 15.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज हुई और यह 24.0 से 31.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब और पंजाब से सटे हरियाणा के हिस्सों, और उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश व तेज गति की हवाओं के साथ एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। 1 मार्च को इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा और 2 मार्च को इसका असर कम हो जाएगा।

 3 मार्च को सुबह के समय कोहरा छा सकता है। वहीं 4 मार्च को एक और कमजोर पश्चिमी सक्रिय होगा, जिसकी वजह से भी प्रदेश में सीमित स्थानों पर तेज गति की हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।

मौसम विभाग ने हरियाणा के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कार दिया है। बता दें कि 1 मार्च को लेकर चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट घोषित किया है । इन जिलों में उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, कैथल, करनाल और यमुनानगर में 30 से 40 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चलने का अंदेशा जताया है। इसके अलावा दक्षिण और दक्षिण पूर्व के सोनीपत और पानीपत में भी एक मार्च को मौसम खराब होने की बात कही है। पश्चिम हरियाणा के हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी