nigamratejob-logo

हरियाणा के इन इलाकों में बूंदाबांदी के आसार, पश्चिमी विक्षोभ के आज फिर सक्रिय होने की संभावना बढ़ी

 | 
हरियाणा

हरियाणा के हिसार में उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है। इसका असर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा। आज से दो दिन तक हरियाणा के उत्तर जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। बहुत जल्द यह 30 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है।

तापमान में दर्ज हो रही बढ़ोतरी

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश में लगातार मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है और धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। रविवार को सम्पूर्ण इलाके में दिन का तापमान 23.0 से 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में पारा में और उछाल देखने को मिलेगा और दिन का तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जाएगा। रविवार को रात का तापमान भी 6.0 से 12.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

पंचकूला व यमुनानगर में बूंदाबांदी

सोमवार को भी कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मैदानी राज्यों में आंशिक बादलवाही और प्रदेश के उत्तरी जिलों पंचकूला, यमुनानगर आदि में 7 व 8 फरवरी को केवल बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। इसके बाद 11 फरवरी को भी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी