nigamratejob-logo

Tomato rates: टमाटर के दाम में 7 दिनों के अंदर 10 गुना आई तेजी, शहर में बिक रहे 80-90 रुपए भाव, जानिए कब मिलेगी राहत

 | 
Tomato rates


Tomato rates: टमाटर के दाम ने आमजन की कमर तोड़ कर रख दी है  देशभर में टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। हरियाणा के रेवाड़ी मंडी में भी टमाटर के रेट 80 से 90 रुपए प्रति किलोग्राम रहे।

 महज 7 दिन के अंदर ही 8 से 10 गुना की तेजी ने टमाटर को आम आदमी की पहुंच से दूर करना शुरू कर दिया है। 

एक सप्ताह पहले 10 से 15 रुपए किलोग्राम टमाटर मंडी में बिका था।

 हर घर में रसोई की सुबह-शाम की जरूरत होते हुए भी ऊंचे दामों के चलते इसे खरीदना मुश्किल हो गया है।

 निकट भविष्य में इसके भाव में कमी आने की उम्मीद नहीं है।

 सब्जी विक्रेताओं के अनुसार करीब 4 माह बाद राहत मिल सकती है। ऐसा नई फसल आने पर ही होगा।

कैसे हैं बाकी सब्जियों के दाम

आपको बता दें की बाकी सब्जियों के दाम फिलहाल नियंत्रण में है। हालांकि अदरक 300 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है, मगर गर्मी में कम इस्तेमाल के चलते लोग कम ही खरीदते हैं।

 इस सीजन में आम पहली बार 35-40 रु. किलोग्राम बारिश ने टमाटर को महंगा, मगर आम को आम आदमी के लिए सस्ता कर दिया है। 

पहली बार आम आम 100 रुपए के ढाई से 3 किलोग्राम तक बिक रहे हैं।

 यानी दाम 35 से 40 रुपए तक आ गए हैं।

 फल विक्रेता कालूराम व गौतम का कहना है कि बारिश से पेड़ से आम झड़ते हैं।

इससे बाजार में एक साथ अधिक सप्लाई के चलते दामों में गिरावट आई है।

 लोकल फसल खराब हुई, नासिक से आ रहा टमाटर सब्जियों पर इस बार बारिश की खूब मार पड़ी है।

 विशेषतौर से टमाटर की फसल पर असर पड़ा है। जिले के साथ ही आसपास के क्षेत्र में होने वाली उपज से भाव नियंत्रण में रहते हैं। 

नाईवाली मंडी के सब्जी विक्रेता विजय सैनी बताते हैं कि इस बार हर जगह बारिश से काफी फसल खराब हुई है। 

लोकल एरिया में ज्यादा खराबा होने से इस समय टमाटर मार्केट में आ ही नहीं रहे।

 अधिकतर सप्लाई इस समय नासिक महाराष्ट्र से हो रही है। कम सप्लाई व ट्रांसपोर्ट चार्ज के चलते दाम बढ़े हुए हैं।


 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी