nigamratejob-logo

Weather Alert : हरियाणा, पंजाब सहित इन इलाकों में आज होगी बारिश, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

 | 
Weather Alert


 
Weather Alert  : हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में मंगलवार से मौसम में बदलाव होने  वाला है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में आज से बारिश की संभावना है। वैसे भी इस बार समय से पहले ही गर्मी होनी शुरू हो गई है। जो  फसलों को भी प्रभावित कर रही है।अब बारिश के चलते मौसम में बदलाव हो जायेगा। गर्मी से राहत मिल सकती है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब में कई जगह  28 फरवरी को हल्की बारिश, जबकि 1 मार्च को अधिकांश जगह अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस बीच मंगलवार को गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 

इसके साथ ही दो फरवरी को भी पंजाब और हरियाणा में बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। सोमवार को दिनभर मौसम गर्म रहा और होशियारपुर का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि अंबाला का 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी