nigamratejob-logo

हरियाणा में बदलने वाला है मौसम, 14 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर

 | 
हरियाणा


हरियाणा में अगले एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाले हैं। 11 मार्च तक तो मौसम आमतौर पर साफ और खुश्क रहेगा, लेकिन इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से 12 और 13 मार्च को हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हवायें चलने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात को तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी।

दरअसल चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि 14 मार्च को रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में सक्रिय होगा। इससे राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। आपको बता दें कि हरियाणा में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि सिरसा, महेंद्रगढ़ और सोनीपत में अधिकतम तापमान अभी भी 30 डिग्री के पार बना हुआ है। बुधवार को हिसार में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, हालांकि सिरसा 31.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।
 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी