nigamratejob-logo

हरियाणा में बदल सकता है मौसम का मिजाज, कभी तेज हवा तो कभी हल्की बारिश के आसार

 | 
हरियाणा

हरियाणा का मौसम परिवर्तनशील है। यहां कुछ इलाकों में कही हल्की तो कहीं हल्की बारिश के आसार दिख रहे हैं। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष ने मौसम अपडेट जारी की है। अपडेट के अनुसार, पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 8 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

इस दौरान पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने तथा बीच- बीच में हवायें चलने की संभावना है जिसके प्रभाव से दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है। मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी