nigamratejob-logo

Weather Update: कई राज्यों में बढ़ा तापमान, कई में बारिश के आसार, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

 | 
Weather Update

Weather Update:  देश के कई राज्यों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उतर भारत में फरवरी में ही गर्मी का एहसास होने लगा है।  मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और आज का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। 

इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मेघालय, असम और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।  इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। 

कई राज्यों में तो फरवरी के महीने में ही गर्मी के कारण पसीने छूटने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार  गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा और मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।  वहीं, न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा सकता है। 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी