nigamratejob-logo

Weather Update: हरियाणा में आज बारिश से मिलेगी राहत, मौसम खुलने के आसार..जानें क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ

 | 
Weather Update


WEATHER UPDATE: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म होने वाला है। रविवार सुबह से देर रात तक बुंदाबांदी झेल रहे प्रदेश के अधिकतर जिलों में आज को मौसम खुलने के आसार बन गए हैं। कई जिलों में तो सुबह ही सूर्यदेव चमकने लगे हैं। हालांकि आसमान पर हल्के बादल भी हैं, लेकिन वे बरसने वाले नहीं हैं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि कुछ क्षेत्र को छोड़ कर दोपहर बाद तक आसमान पूरी तरह से साफ हो जाएगा। कुछ में गरज चमक बनी रहेगी।

न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी

प्रदेश में 20 से 24 घंटे तक बारिश का दौर प्रदेश वासियों के लिए भले ही परेशानी भरा रहा हो, लेकिन सर्दी से राहत मिली है। बूंदाबांदी से गेहूं की फसल को भी लाभ हुआ है। महेंद्रगढ़ जो कि प्रदेश के सबसे ठंडे इलाकों में शुमार है, का रात दिन दिन का तापमान बढ़ गया है। रात का तापमान यहां 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। अंबाला में जरूरत तापमान 8 डिग्री तक रहा, लेकिन ठंड से यहां भी राहत ही रही है।

विभिन्न जिलों का है ये हाल

सोनीपत और जींद में आसमान साफ हो गया है। हिसार में हल्की धूप खिली है, लेकिन आसमान पर रह रह काले बादल भी उमड़ रहे हैं। महेंद्रगढ़ और फतेहाबाद भी आसमान साफ है। मौसम विभाग ने हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते 29 व 30 जनवरी को बारिश बताई थी। 29 जनवरी को बारिश हुई, लेकिन आज सोमवार को बारिश के आसार पूरी तरह से टल गए हैं। दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब हो सकता है। यमुनानगर में अभी धूप तो नहीं निकली है, लेकिन आसमान मं बादलवाई भी ज्यादा नहीं है। कुछ देर में यहां भी मौसम साफ हो जाएगा।

मौसम शुष्क होने के आसार

हिसार के चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि शाम तक प्रदेश में आमतौर पर आसमान साफ हो जाएगा, बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। 31 जनवरी से राज्य में मौसम आमतौर से खुश्क रहने की संभावना है। फिलहाल कुछ दिनों तक कोई नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य के मौसम को प्रभावित नहीं करने वाला है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी