nigamratejob-logo

हरियाणा के हवा में क्यों हो रहा बदलाव, सुबह-शाम ठंडी और दिन में गर्मी, समझें मौसम का पूरा गणित

 | 
हरियाणा

हरियाणा और आसपास की हवा लगातार बदल रही है। कभी गर्मी तो कभी ठंडी। खासकर सुबह और शाम ठंडी लग रही है तो पूरे दिन गर्मी रह रही है। इसी तरह राजधानी दिल्ली में भी हो रहा है। बाहर रहने वाले लोगों को स्वेटर निकालना पड़ जाता है। रात में रजाई या कंबल ओढ़ने पर बेचैनी होती है लेकिन ज्यादा देर तक बिना ओढ़े भी नहीं रह सकते। सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 23 से 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से अधिक है। यह फरवरी के महीने में पिछले दो साल में सबसे अधिक था। 

क्या कहता है मौसम विभाग

विभाग का कहना है कि 2011 के बाद पहली बार दिल्ली, हरियाणा व आसपास के क्षेत्रों में फरवरी के पहले हफ्ते में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह से देखें तो दिन और रात दोनों समय का तापमान बढ़ रहा है। हालांकि सुबह और शाम मौसम सर्द है। शहर पार्कों और गार्डन की रौनक देखते ही बन रही है। रंगबिरंगे फूल खिले हैं और धूप देख लोगों ने कपड़ों की लेयर कम कर दी है। जी हां, अब फुल स्वेटर की जगह हाफ या इनर से ही काम चलाया जा रहा है।

ठंड कहां गायब हो गई

IMD क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख ने बताया कि आसमान साफ रहने, दक्षिण-पूर्व की तरफ हवा की दिशा बदलने और हवाओं की स्पीड कम होने से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। 31 जनवरी को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। छह दिन के भीतर ही दिन के तापमान में 8.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। 4 फरवरी को अधिकतम तापमान 25 डिग्री के ऊपर चला गया। पिछले साल मिड-फरवरी में तापमान 27 डिग्री पहुंचा था।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी