nigamratejob-logo

Grade Pay of Patwaris : हरियाणा के पटवारियों के लिए खुशखबरी, 10 साल पुरानी यह मांग हुई पूरी, जानिए क्या सौगात मिली

 | 
Grade Pay of Patwaris

Grade Pay of Patwaris : हरियाणा के पटवारियों में ख़ुशी की लहर है क्योंकि उनकी 10 साल से की जा रही बड़ी मांग को सरकार ने पूरा करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकार ने पटवारियों की 10 साल ग्रेड- पे बढ़ाने की मांग को पूरा कर दिया है।  सरकार ने पटवारियों की ग्रेड पे 6,600 रुपए बढ़ा दिया है। अब पटवारियों को 32,100 रुपए दिया जाएगा। इससे पहले उन्हें 25,500 रुपए ग्रेड- पे मिलता था। 

बता दें कि 2011 में पटवारी के लिए शैक्षणिक योग्यता को तो बड़ा दिया गया था लेकिन ग्रेड पे पुराना ही दिया जा रहा था। 2011 से पहले पटवारी के लिए शैक्षणिक योग्यता मेट्रिक हुए करती थी। वही 2011 में सरकार ने इसे बढ़ाकर ग्रेजुएशन कर दिया था। लेकिन पटवारियों को पुराना ग्रेड-पे 25,500 रुपए ही दिया जा रहा था। 

पटवारियों ने अपनी मांगो को लेकर 26 दिसंबर 2022 को अपना धरना प्रदर्शन शुरू किया था। इसके मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि नए साल पर उनका ग्रेड पे बड़ा दिया जायेगा। जिसके चलते पटवारियों ने धरना समाप्त कर दिया था। इसके बाद अब वित्त आयुक्त ने पटवारियों के ग्रेड पे बढ़ाए जाने का नोटिफिकेशन जारी किया है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी