nigamratejob-logo

जाने 23 सितंबर को किन राशियों का चमकेगा भाग्य, जाने मेष राशि से लेकर मीन राशि तक का भाग्य

राशिफल। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशिया है और हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। साथ ही ग्रह-नक्षत्रों की चाल से हर राशि के राशिफल का आकंलन किया जाता है। 
 | 
आज का राशिफल, 26 जून 2022: मेष, वृष, मिथुन राशि वाले जातकों का आय की अपेक्षा खर्च होगा अधिक
आपको बता दे कि 23 सितंबर 2022 को शुक्रवार है और शुक्रवार का दिन मा लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है। साथ ही इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना भी की जाती है। आज हम आपको बताने वाले है कि 23 सितंबर 2022 को किन किन राशि को लाभ होगा और किन राशि वालों को सावधान रहना होगा। 
मेष राशि- आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन बातचीत में संयत रहें। साथ आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। साथ ही सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज खर्चों की अधिकता रहेगी और अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज आपकी पठन-पाठन में रुचि रहेगी और उच्च शिक्षा के लिए किसी दूरस्थ स्थान पर जाना हो सकता है। साथ ही आज परिश्रम अधिक रहेगा और माता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। आज आपकी दैनिक दिनचर्या भी अस्त-व्यस्त रहेगी। इसके साथ ही जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और तरक्की के अवसर मिलेंगे। आपके जीवन से संबंधों में मधुरता भी रहेगी।
वृष राशि- आज आप आत्मसंयत रहें साथ ही धैर्यशीलता बनाये रखने का भी प्रयास करें। आज आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। मानसिक शांति रहेगी, लेकिन फिर भी बातचीत में सन्तुलित रहें। साथ ही साथ नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना भी बन रहीं है। साथ ही आज सन्तान को कष्ट रहेगा। आज भाई-बहनों का सहयोग भी मिलेगा। आपकी कार्यक्षेत्र की परिस्थिति में भी सुधार होगा। और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इसके अलावा लंबी यात्रा पर जाना भी हो सकता है।
मिथुन राशि- आज आपका मन कुछ परेशान हो सकता है। और रहन-सहन भी कष्टमय हो सकता है। आज आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। आज परिश्रम अधिक रहेगा। साथ ही आत्मसंयत रहें। आज परिवार साथ भी मिलेगा। साथ ही नौकरी में यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आज यात्रा भी लाभप्रद रहेगी, लेकिन सेहत का भी ध्यान रखें। 
कर्क राशि- आप आज क्रोध से बचें। साथ ही वाणी में मधुरता हो सकती है। आज आपको सन्तान की ओर से सुखद समाचार भी मिल सकते हैं। आज कारोबार में भाग-दौड़ अधिक रहेगी। साथ ही धैर्यशीलता में भी वृद्धि होगी, लेकिन फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। साथ ही आज खर्च अधिक रहेंगे। 
सिंह राशि- आज आपके मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी, लेकिन आप फिर भी आत्मसंयत रहें। साथ ही भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। और माता का सानिध्य मिलेगा। आज आप किसी मित्र के साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आपकी नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। और किसी दूसरे स्थान पर भी जाना हो सकता है।आज आपके आत्मविश्वास में कमी होगी। साथ ही पारिवार से दूर भी हो सकते हैं। और भाइयों से मनमुटाव की स्थिति भी बन सकती है।
कन्या राशि- आज आप आत्मसंयत रहें। आज आपकी परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर हो सकती हैं। साथ ही धार्मिक कार्य एवं वस्त्रों आदि पर खर्च भी बढ़ सकते हैं।आज घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। और परिवार का सहयोग मिलेगा। साथ ही सन्तान के दायित्व की भी पूर्ति होगी। और मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। आज आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। 
तुला राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आज आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। आज आप बातचीत में संयत रहें। आज कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है।साथ ही आज भागदौड़ अधिक रहेगी। और खर्च भी बढ़ेंगे। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ध्यान दे। आज आपको नौकरी में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। और खर्चों में वृद्धि होगी। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।साथ ही आज पिता को स्वास्थ्‍य संबंधी विकार हो सकते हैं। आज धन की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। और लंबे समय से रुके हुए काम भी बनेंगे। साथ ही आज लाभ के अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक राशि- आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। और पठन-पाठन में रुचि रहेगी। साथ ही कारोबार में भी वृद्धि होगी। और लाभ के भी अवसर मिलेंगे। आज वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। और पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति भी रहेगी। नौकरी में विशेष कार्य को लेकर किसी दूसरे स्थान पर जाना भी हो सकता है। आज आपको शैक्षिक कार्यों के भी सुखद परिणाम मिलेंगे। और मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही आज आपको शासन सत्ता से विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है। आज धैर्य बनाकर रखें।
धनु राशि- आज आप मन में नकारात्मक विचारों से बचें। आज घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। इसके साथ ही भवन के रख-रखाव एवं साज-सज्जा आदि के कार्यों पर खर्च भी बढ़ेंगे। आज माता-पिता का साथ रहेगा। आज आपका दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। साथ ही आप आत्मसंयत रहने का प्रयास करें। आज किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के हो सकते हैं। आज क्रोध से बचें। साथ ही घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। आज खानपान में भी रुचि बढ़ेगी।
मकर राशि- आज आप आत्मसंयत रहें। आज आपकी नौकरी में बदलाव की सम्भावना बन रही है। साथ ही किसी दूसरे स्थान पर भी जाना हो सकता है। आज आपके पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। साथ ही घर-परिवार में मांगलिक कार्य भी हो सकते हैं। आज परिश्रम अधिक रहेगा। और कार्यक्षेत्र में समस्याएं बढ़ सकती हैं। आज आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा और भौतिक सुखों का विस्तार होगा। साथ ही अनियोजित खर्चों में भी वृद्धि होगी। आपकी शिक्षा में व्यवधान आएंगे। और साथ ही लंबे समय से रुके किसी कार्य के पूरा होने की उम्मीद भी है। आज मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे।
कुंभ राशि- आज आपको नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं साथ ही अफसरों का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र मे बदलाव हो सकता है। आज बातचीत में सन्तुलित रहें। आपको आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हें। साथ ही आय में वृद्धि होगी और खर्च भी बढ़ेंगे। आपकी वाणी में सौम्यता रहेगी। इसके साथ ही पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा। आज आपको किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति हो भी सकती है। आज स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आज आपका मन परेशान हो सकता है।
मीन राशि- आज आपमें आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, लेकिन फिर भी मन परेशान हो सकता है। और कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। साथ ही कुछ कठिनाइयां भी सामने आ सकती है। आपके खर्च बढ़ेंगे। साथ ही आत्मसंयत रहें। आज क्रोध से बचें। आपको आज परिवार का साथ मिलेगा। साथ ही आय वृद्धि में किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। आज परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। और शैक्षिक कार्यों में भी सफलता मिलेगी। आपको आज सन्तान की ओर से सुखद समाचार भी मिल सकता है। इसके साथ माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। और अनावश्यक तनाव से बचें।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी