आज का राशिफल 24 September 2022 गुप्त रहस्य उजागर होंगे, अचानक यात्रा के योग, देखें अपना अंक राशिफल
Updated: Sep 23, 2022, 22:37 IST
| 
सतर्कता के साथ अपने काम को करें। सहकर्मी आपके लिए मुश्किल खड़ा कर सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। यात्रा पर जाएंगे।
मूलांक 1- बाहरी गतिविधियों आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। किसी यात्रा पर जाएंगे। परिवार के साथ आनंद में रहेंगे। अधिक बोलने से बचें। दूसरों की मदद में करना का मौका मिलेगा। सम्मानजक स्थिति बनेगी।
मूलांक 2- किसी महिला मित्र के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। युवा अपने भविष्य की योजनाओं को बनाने में व्यस्त रहेंगे। किसी भी प्रकार की यात्रा फिलहाल टाल दें। आने वाले अवसर पर ध्यान दें। व्यापारियों को कुछ परेशानी हो सकती है।
मूलांक 3- आप अनचाही परेशानियों में उलझे रह सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ होगी। समस्याओं का नजदीकी मित्र से समाधान मिलेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ता आ सकता है। व्यापारियों को बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें।
मूलांक 4- सतर्कता के साथ अपने काम को करें। सहकर्मी आपके लिए मुश्किल खड़ा कर सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका मिलेगा। बुरे विचारों से बचना होगा। आपके व्यक्तित्व में नया आकर्षण आएगा।
मूलांक 5- प्रॉपर्टी से संबंधि विवाद का हल होगा। कुछ खर्चे आ सकते है। किसी कार्य के प्रति की गई मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी पार्टी में जाने का मौका मिलेगा। कोई भी बड़ा निर्णय माता-पिता की सलाह पर लें।
मूलांक 6- अचानक यात्रा के योग हैं। परिजनों के सहयोग से आपके कार्य पूर्ण होंगे। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। कोई पुरानी खोई हुई वस्तु वापस मिलने के योग है। व्यापार अच्छा चलेगा। छात्रों को मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी।
मूलांक 7- गुप्त रहस्य उजागर होंगे। नई सूचनाओं की प्राप्त होगी। अचानक खर्च बढ़ने से परेशानी होगी। नई संभावनाएं दिखाई देगी। परिवार में बुजुर्गों की सेवा का अवसर मिलेगा। यदि कोर्ट में कोई केस चल रहा है तो फैसला आपके हक में आएगा।
मूलांक 8- सामाजिक कार्यों में समय बीतेगा। मानसिक शांति की अनुभूति होगी। अधूरे कार्य पूरे करने में सफल रहेंगे। किसी सामाजिक संस्था में उच्चपद मिलेगा। नया वाहन खरीदने का योग है। आपकी कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे।
मूलांक 9- आर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। रोजगार व्यवसाय को सुधारने के लिए खास कदम उठाने का प्रयास करें। व्यवहार में सावधानी जरूरी है। उदासीनता दूर होगी। ऊर्जावान अनुभव करेंगे।