nigamratejob-logo

Vastu Tips: घर में किस दिशा में लगाएं किस रंग का पर्दा, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips For Curtain At Home: वास्तु शास्त्र में इन रंगों के बारे में बताया गया है। कहा गया है कि घर में पर्दे, चादरें, तकिए और बेड कवर भी दीवारों के कलर से मेल खाना चाहिए। लाल कलर के पर्दे से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है।
 | 
5

Vastu Tips For Curtain At Home: वास्तु शास्त्र में सही दिशाओं का महत्व बताया गया है। साथ ही दीवारों और पर्दों के रंगों का भी जिक्र है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पर्दों का रंग उतना ही महत्वपूर्ण है। जितना किचन, बेडरूम और पूजा घर का कलर है। ये रंग हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। इसलिए घर में पुताई करवाते समय रंगों का चयन बहुत की सावधानी से करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इन रंगों के बारे में बताया गया है। कहा गया है कि घर में पर्दे, चादरें, तकिए और बेड कवर भी दीवारों के कलर से मेल खाना चाहिए। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कौन से पर्दे लगाने चाहिए

 

 

 

 

दक्षिण दिशा

 

वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्दे और उनका रंग कई समस्याओं का समाधान कर सकता है। इसलिए पर्दों के रंग का चयन दिशाओं के अनुसार करना चाहिए। अगर परिवार में विवाद चल रहा हो तो ऐसी स्थिति में घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग के पर्दे लगाने चाहिए। माना जाता है कि रेड कलर के पर्दे के इस्तेमाल से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है।

 

घर के पर्दों से आर्थिक परेशानियों से बचा जा सकता है। अगर किसी जातक की आर्थिक स्थिति नाजुक है। उस व्यक्ति को घर की उत्तर दिशा में नीले रंग के पर्दे लगाने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। धन का प्रवाह होने लगता है।

पश्चिम दिशा

कई लोगों को उनकी मेहनत का फल नहीं मिलता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आपको अपने घर की पश्चिम दिशा में सफेद पर्दे लगाने चाहिए। वास्तु शास्त्र का मानना ​​है कि इससे आपको आपकी मेहनत का सही परिणाम मिलेगा। सफेद रंग शांति का प्रतीक माना जाता है। साथ ही अगर आपका बेडरूम उत्तर-पश्चिम या पश्चिम दिशा में है तो आप अपने बेडरूम की खिड़कियों या दरवाजों पर क्रीम या सफेद पर्दे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पूर्व दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार बहुत से लोग नौकरी की तलाश में भटकते रहते हैं। उन्हें इसमें सफलता नहीं मिलती है। अगर किसी व्यक्ति के साथ ऐसा होता है, तो उसे घर की पूर्व दिशा में हरे रंग के पर्दे लगाने चाहिए। वास्तु के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र में भी इस रंग को शुभ माना जाता है। ग्रीन कलर के पर्दों से घर का माहौल खुशनुमा हो जाता है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी