nigamratejob-logo

Aaj ka Rashifal 18 March 2023 : इस राशि के जातक किसी के बीच-बचाव से रहें दूर, हो सकता है बड़ा नुक्सान, जाने क्या कहते आपके सितारे

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा लेकिन बोलचाल में व्यावहारिकता और अकड़ आपको परेशानी में डाल सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। इसके अलावा यहां जाने मेष से मीन तक का राशिफल। 
 | 
Aaj ka Rashifal 18 March 2023 : इस राशि के जातक किसी के बीच-बचाव से रहें दूर, हो सकता है बड़ा नुक्सान, जाने क्या कहते आपके सितारे

Aaj ka Rashifal 18 March 2023 :  वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा लेकिन बोलचाल में व्यावहारिकता और अकड़ आपको परेशानी में डाल सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। इसके अलावा यहां जाने मेष से मीन तक का राशिफल। 

मेष

आपका दिन आज अच्छा रहेगा लेकिन कई तरह के नए-नए विचार आपके मन में चलते रहेंगे। आय के साधन और मजबूत करने का प्रयास करते रहेंगे। संतान पक्ष से संबंधित कार्य संपन्न होंगे।

वृषभ

आज दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा और ससुराल से झगड़ा हो सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी दिन ज्यादा बढ़िया नहीं है, उन्हें भी सावधानी बरतनी होगी।

मिथुन

आज पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि होगी, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने की आदत से आपकी खुशियों पर पानी फिर सकता है। बेहतर होगा आज के दिन गुस्सा करने से बचे।

कर्क 

इनकम ठीक-ठाक रहेगी। संतान से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपको नए कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा, जो आपकी नई जिम्मेदारियों को संभालने में काम आएगा।

सिंह

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत में मजबूती रहेगी। काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। कुछ लोगों को ट्रांसफर होने के योग बन सकते हैं।

कन्या 

आज घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। आज आप पार्टनरशिप में कोई काम शुरू करने का मन बनायेंगे।

तुला

आज किसी के बीच-बचाव से दूर रहें। अनुसंधान में शामिल लोग सफलता प्राप्त करेंगें। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। आज आत्मनियंत्रण बढ़ेगा। जीवनसाथी से सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला असर लेकर आएगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा लेकिन बोलचाल में व्यावहारिकता और अकड़ आपको परेशानी में डाल सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

धनु 

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अनुकूल है।

मकर 

आज आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आपको धैर्य एव शांति बनाये रखने की आवश्यकता है। आज का दिन आपके प्रेम या दाम्पत्य संबंधों के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं है। संबंधों में उदासीनता रहेगी।

कुंभ

आज आपको कुछ अच्छे नतीजे मिलेंगे और कुछ मामलों में आप को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी इनकम बढ़ेगी और काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

मीन

 आज मेहनत के बल पर आपको धन लाभ होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ेगा। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखें, आपके लिये अच्छा होगा।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी