nigamratejob-logo

ICC Awards 2022: टी-20 फॉर्मेट में सूर्य कुमार ने तोडा रिकॉर्ड, ये कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय खिलाडी

 भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को ICC ने मेंस टी-20 2022 का प्लेयर ऑफ ईयर चुना है। ये मुकाम हासिल करने वाले सूर्य पहले भारतीय बल्लेबाज बने है। 

 | 
ICC Awards 2022

ICC Awards 2022: भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को ICC ने मेंस टी-20 2022 का प्लेयर ऑफ ईयर चुना है। ये मुकाम हासिल करने वाले सूर्य पहले भारतीय बल्लेबाज बने है। वहीं इनके अलावा महिला टी-20 2022 प्लेयर ऑफ ईयरऑस्ट्रेलिया की ताहिला मैक्ग्रा चुना गया है।

बता दें कि साल 2022 में सुए ने 31 टी20 मैच में 46.56 के औसत और 187.43 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए थे। इनमें दो शतक और 9 फिफ्टी शामिल है।

T-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सूर्य 

सूर्यकुमार साल 2022 में टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी है। इसके अलावा वे किसी एक साल में टी 20 फॉर्मेट में 1000 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बने है।

इनसे पहले पाक के मोहम्मद रिजवान ने 2021 में 26 मैचों में 1326 रन बनाए थे। वहीं सूर्या ने साल 2022 में 68 टी-20 छक्के भी लगाए जो एक साल में इस फॉर्मेट के अंदर सबसे ज्यादा है।

 वर्ल्ड कप 2022 में सूर्य का प्रदर्शन

सूर्यकुमार ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। 2022 वर्ल्ड कप में सूर्य का स्ट्राइक रेट 189.9 का रहा था।

टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने छह मैचों में तीन फिफ्टी और लगभग 60 की औसत से रन बनाए थे। वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सूर्य तीसरे स्थान पर थे।


 
 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी