nigamratejob-logo

हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब इस तरह होगा सिलेक्शन

 | 
हरियाणा पुलिस

हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया में कर्मचारी आयोग ने कई बड़े बदलाव किए हैं। पहले अभ्यर्थियों को पेपर के बाद फिज़िकल टेस्ट देना होता था, लेकिन इस बार भर्ती प्रक्रिया में इसे बदल दिया गया है। जो अभ्यर्थी परीक्षा में पास होता था, उसे फिज़िकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता था। सीईटी के अंतर्गत होने वाली पुलिस परीक्षा के लिए अब आपको पहले फिज़िकल टेस्ट पास करना होगा। जो फिज़िकल टेस्ट में पास होगा, उसे ही लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिए गए इस प्रस्ताव को सरकार ने मुहर लगा दी है। 

6 हजार पदों पर होगी नई पुलिस भर्ती

हरियाणा में पुलिस विभाग इस साल 5 हजार पुरुष और 1 हजार महिला सिपाही के पदों पर भर्ती होगी। आयोग का कहना है कि आगे जो भी पुलिस भर्ती होगी, उसे इसी प्रक्रिया के तहत पूरा किया जायेगा। इस प्रक्रिया से पुलिस भर्तियों को जल्दी पूरा किया जा पाऐगा। पुलिस पद के लिए अगले माह कर्मचारी आयोग नोटिस जारी कर सकता है। जो इस भर्ती में शारीरिक मापतोल को पास करेगा, उन्हीं अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

इस वजह से बदले भर्ती के नियम

पहले पुलिस भर्ती मैं एक साल से ज्यादा समय लग जाता था, लेकिन फिर भी प्रक्रिया पूरी नहीं होती थी। जो परीक्षा में पास होते थे, कम हाइट के होने पर भी भर्ती में शामिल हो जाते थे। अब जिन अभ्यर्थियों की रेस और शारीरिक परीक्षण सही होगा, वही भर्ती में आगे हिस्सा ले पायेंगे।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी