nigamratejob-logo

DRDO में निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार फटाफट करें आवेदन, यहां जाने भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल

बेरोजगारों युवाओं के लिए के खुशी की खबर सामने आई है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। 

 | 
DRDO

बेरोजगारों युवाओं के लिए के खुशी की खबर सामने आई है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। 

इसके भर्ती के माध्यम से साइंटिस्ट बी और डीआरडीओ, डीएसटी, एडीए और सीएमई डिपार्टमेंट्स में कुल 204 पदों को भरा जाएगा। 

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी 

  • साइंटिस्ट 'B' (डीआरडीओ): 181 पद
  • साइंटिस्ट 'B' (डीएसटी): 11 पद
  • साइंटिस्ट/ इंजीनियर 'B' (एडीए): 6 पद
  • साइंटिस्ट 'B' (सीएमई): 6 पद

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। इंटरव्यू की डेट और जगह की जानकारी कॉल लेटर के जरिए दी जाएगी।

आयु सीमा 

  • उम्मीदवारों की आयु 18 साल से कम 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  • हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

योग्यता

  • उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग फील्ड में फर्स्ट क्लास बैचलर की डिग्री होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही उसके पास वैलिड गेट स्कोर भी होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले अधिकारी वेबसाइट rac.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर Advertisement No. 145 देखें।
  • अब नीचे दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नए पेज पर पहले रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉग इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसका एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी