nigamratejob-logo

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, SSC ने दिल्ली पुलिस समेत CGL, CHSL भर्ती परीक्षाओं का जारी किया शेड्यूल

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है
 | 
दिल्ली न्यूज़, इंडिया न्यूज़ हिन्दी, कर्मचारी चयन आयोग, सरकारी नौकरी, दिल्ली पुलिस, Delhi News, National News, India News Hindi, Sarkari Naukri, Government Jobs, SSC, MTS, Delhi Police Requirement

India News: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं। 

• शेड्यूल के अनुसार, संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2023 (टियर -11) 25, 26 और 27 अक्टूबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। 
• CHSL (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2023 (टियर II) 2 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
• जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा, 2023 (पेपर- II) 4 दिसंबर को होगी।
• दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2023 (टियर-II) 22 दिसंबर 2023 को आयोजित किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस में बड़ी भर्ती 

• दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए परीक्षाएं 14,16, 20, 21, 22, 23, 28, 30 नवंबर और 1, 4 व 5 दिसंबर 2023 को आयोजित होगी। 

• MTS सिविलियन दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन अगले साल 2024 में 6, 7, 8, 12, 13, 15, 16 व 19 फरवरी को होगा।

1 सितंबर को जारी होगा नोटिफिकेशन 

SSC कैलेंडर के मुताबिक दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन 1 सितंबर 2023 को जारी होगा। इसके लिए ssc.nic.in पर जाकर 30 सितंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (महिला व पुरुष) के करीब 7500 पदों पर भर्ती निकलेगी।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी