nigamratejob-logo

Haryana news : हरियाणा के 17 जिलों में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान, सिरसा समेत इन जिलों में रहेगी छुट्टी, देखें लिस्ट

हरियाणा सरकार ने एक आदेश जारी कर 21 अक्तूबर को प्रदेश के 17 जिलों में अवकाश घोषित किया है।
 | 
हरियाणा के 17 जिलों में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान, सिरसा समेत इन जिलों में रहेगी छुट्टी, देखें लिस्ट

Haryana news : हरियाणा सरकार ने एक आदेश जारी कर 21 अक्तूबर को प्रदेश के 17 जिलों में अवकाश घोषित किया है। यह फैसला ग्रुप डी की परीक्षा के मद्देनजर लिया गया। बुधवार शाम विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ से 17 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 21 व 22 अक्तूबर को ग्रुप डी की परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा में 13.75 लाख से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे। 

इसके लिए चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कैथल, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, पलवल, महेंद्रगढ़, और रेवाड़ी जिलों में केंद्र बनाए गए हैं।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी