nigamratejob-logo

Haryana Linemen Bharti: हरियाणा के सोनीपत, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत में होगी सहायक लाइनमैन भर्ती, जानिये पूरी जानकारी

हरियाणा के सोनीपत, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत में सहायक लाइनमैन भर्ती की तैयारी विभाग की तरफ से की जा रही है
 | 
हरियाणा के सोनीपत, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत में होगी सहायक लाइनमैन भर्ती

Haryana Linemen Bharti: हरियाणा के सोनीपत, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत में सहायक लाइनमैन भर्ती की तैयारी विभाग की तरफ से की जा रही है। प्रदेश के इन छह जिलों में 220 असिस्टेंट लाइनमैन (एएलएम) नियुक्त किए जाएंगे।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से धान का सीजन सीजन देखते हुए प्रदेश के छह जिलों में यह नियुक्तियां करेगा। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत नियुक्त होने वाले सहायक लाइनमैन तीन माह तक अपनी सेवा देंगे। इनकी नियुक्तियां सोनीपत, अंबाला, युमनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत जिले में की जाएंगी।

तीन महीने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत की जा रही भर्ती
राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (जीटी रोड) के साथ लगते जिलों में धान की खेती अधिक होती है। इस सीजन में किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की आवश्यकता होती है। गर्मी के दौरान अघोषित कट लगते हैं। जिससे कृषि व ग्रामीण क्षेत्रों की लाइनों में फाल्ट आने की आशंका रहती है। बिना बिजली के धान की फसल उगाने में किसानों को परेशानी होती है। साथ ही गांवों में रहने वाले लोगों को भी बिजली किल्लत का सामना करना पड़ता है।

अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत के लिए होंगी भर्तियां
इसको देखते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से अतिरिक्त सहायक लाइनमैन नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। सहायक लाइनमैन की नियुक्त संविदा के आधार पर की जाएगी। इसकी समय सीमा तीन माह की होगी। तीन माह के बाद बिजली निगम इन्हें हटा देगा। वर्तमान में बिजली निगम में सहायक लाइनमैन के अधिकतर पद खाली हैं। पक्के सहायक लाइनमैन की कमी को देखते हुए बिजली निगम की ओर से हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत प्रदेश के छह जिलों में कर्मचारियों को नियुक्त किया जा रहा है।
जिला             आवंटित कर्मचारी
सोनीपत             60
पानीपत             50
करनाल             50
अंबाला             20
कुरुक्षेत्र             20
यमुनानगर            20

अधिकारी के अनुसार
प्रदेश के छह जिलों में संविदा के आधार सहायक लाइनमैन की नियुक्ति के लिए मुख्यालय की तरफ से आदेश जारी हो चुका है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत आने वाले सहायक लाइनमैन विभिन्न डिविजनों में तैनात किए जाएंगे। -गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली वितरण निगम, सोनीपत।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी