nigamratejob-logo

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ईद को देखते हुए बदला टीजीटी की भर्ती परीक्षा की तिथि।

 हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 21 व 22 अप्रैल, 2023 को ईद त्योहार को देखते हुए 22 व 23 अप्रैल,2023 को ली जाने वाली टीजीटी की भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है।

 | 

नूंह जिले के युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार श्री भारत भूषण भारती से मुलाकात की और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें ईंइ के दिन पड़ने वाली परीक्षा तिथियों में बदलाव की मांग की थी।

हरियाणा चयन आयोग द्वारा बताया कि टीजीटी संस्कृत की सुबह की शिफ्ट  के लिए निर्धारित 22 अप्रैल, 2023 की परीक्षा अब 30 अप्रैल, 2023 को सायं काल शिफ्ट मे लेने का कार्यक्रम जारी किया है।

इसी प्रकार, 22 अप्रैल,2023 की सायं काल शिफ्ट में होने वाली टीजीटी सोशल साइंस की परीक्षा अब 13 मई, 2023 को सायं काल की शिफ्ट में होगी। जबकि 23 अप्रैल,2023 को टीजीटी अंग्रेज़ी एवं टीजीटी आर्ट की सुबह व सायंकालीन शिफ्ट की परीक्षाएं अब 14 मई, 2023 को सुबह व सायंकाल शिफ्ट में ली जाएंगी।

शिष्टमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी